Buxar UpdateNews

BJP Candidate 5th List of 17 Assembly

Ara, Buxar, Begusarai, Muzaffarpur, West Champaran, etc

BJP Candidate List
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने बिहार के 17 प्रत्याशियों के नाम का भी ऐलान कर दिया है।

बीजेपी ने आरा से एकबार फिर आरके सिंह पर दांव खेला है और उन्हें टिकट दिया है। इसके साथ ही पश्चिम चंपारण से डॉ. संजय जायसवाल पर भरोसा जताया गया है तो पूर्वी चंपारण से राधामोहन सिंह पर एकबार फिर दांव खेला गया है। मुजफ्फरपुर से राजभूषण निषाद को टिकट दिया गया है। सारण से राजीव प्रताप रूडी और महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को टिकट मिला है।

बड़ी बात ये है कि बक्सर से मिथिलेश तिवारी को टिकट मिला है। इस बार अश्विनी चौबे का पत्ता साफ हो गया है। वहीं, बेगूसराय से गिरिराज सिंह एकबार फिर ताल ठोकते नजर आएंगे। नवादा से विवेक ठाकुर को टिकट मिला है। वहीं बक्सर से महागठबंधन के सुधाकर सिंह टक्कर देते नजर आयेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page